फाजिल्का मलोट हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बेकाबू हुई गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई । गाड़ी में करीब 6 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताला में भर्ती करवाया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है । जिन्हें बठिंडा रेफर किया गया है। जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज देवी दयाल का कहना है कि वह अपनी टीम सहित ड्यूटी पर थे कि उन्हें सूचना मिली कि अरनीवाला के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है । वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी में छह लोक सवार थे। इसमें से चार को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया । जबकि दो लोगों की हालत में गंभीर होने के चलते उन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। सीआई इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मी घायल उन्होंने बताया कि गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ के साथ कराई जिस वजह से हादसा हुआ । पुलिस के मुताबिक घायल छह लोगों में से तीन पुलिस कर्मचारी हैं । जबकि इनमें से जो दो लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें बठिंडा दाखिल करवाया गया उनकी पहचान अंग्रेज सिंह वासी सिरसा हरियाणा और इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह इंस्पेक्टर सीआईए मोहाली के रूप में हुई है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.