रुद्रपुर। साइबर ठगों ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी। फाइल ओपन करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया जिसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से 6.18 लाख रुपये का ऋण ले लिया और खाते से पांच लाख रुपये भी उड़ा लिए। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर एक, लमरा शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी पीड़ित ने बताया कि तीन जनवरी को मोबाइल पर अनजान नंबर से संदेश प्राप्त हुआ। उसमें बताया गया कि उनके बैंक खाते से 6.18 लाख रुपये ऋण स्वीकृत कर जमा किया गया है जबकि उन्होंने किसी प्रकार का लोन के लिए आवेदन नहीं किया था और न ही किसी को इसकी अनुमति दी थी। इसके कुछ ही समय बाद दोबारा संदेश प्राप्त हुआ जिनमें बैंक खाते से एक लाख व चार लाख रुपये निकासी दिखाई गई। पीड़ित ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.