मामूली बोलचाल के बाद शराब के नशे में दो बदमाश युवकों ने एक युवक के साथ बेरहमी से लकड़ी, बीयर बोतलों, थप्पड़ों और मुक्कों से मारपीट कर दी। युवक को लहूलुहान कर दिया। फिर बड़ा पत्थर उठाकर उसके ऊपर फेंक दिया। गनीमत यह रही कि पत्थर उस पर नहीं गिरा। लोगों ने
इधर घायल हालात में युवक को सिवाना हॉस्पिटल पहुंचा गया। दो दिन के इलाज के बाद रविवार शाम को हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई है।
पीड़ित युवक के भाई गोरखराम ने बताया- छोटा भाई राजुराम (25) पुत्र जगदीश निवासी मोकलसर में रहता है। कम्प्यूटर कोर्स की तैयारी करता है। रमणिया गांव शुक्रवार को कुछ काम से गया था। वहां पर दो युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। मैं वापी गुजरात में था। आज गांव पहुंच रहा हूं। उसके बाद थाने मे रिपोर्ट दूंगा। भाई को इलाज के बाद सिवाना से कल शाम को छुट्टी दी। उसके हाथ, सिर में चोट लगी है।
वहां पर खड़े लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को छुड़वाया।
सिवाना थानाधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया- वीडियो संज्ञान में आने के बाद हमने अर्जुन और किशन निवासी मोकलसर को डिटेन कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। मामूली बोलचाल के बाद मारपीट की है।
युवक कम्प्यूटर कोर्स कर रहा है
मिली जानकारी के अनुसार युवक कम्प्यूटर कोर्स बीसीए कर रहा है। वहीं भाई वापी गुजरात में मेडिकल की दुकान है। वहां पर आता-जाता रहा है। गांव में माता-पिता के साथ रहता है।
एक मिनट 37 सेकेंड का है वीडियो
सामने आया वीडियो एक मिनट 37 सेकेंड का है। वीडियो नेशनल हाईवे का है। हाईवे पर दो बदमाश एक युवक को मारपीट कर रहे है। इस दौरान पीड़ित युवक भी सामने से मार रहा है। फिर हाईवे से नीचे उतरता है। तभी एक बदमाश हाईवे किनारे पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाकर उसकी तरफ फैंकता है। वहां पर कुछ पैसे भी पड़े है। बीयर की बोतल भी फोड़ दी। इस दौरान गालियां भी दे रहे है। पास में खड़े लोग देख रहे है। फोन लगाने की बात कर रहे है। पीड़ित युवक भागता है। बदमाश पीछे भागकर पकड़कर उसके साथ और मारपीट कर रहे है। इस दौरान वहां पर खड़े लोगों में एक युवक आकर बीच-बचाव कर रहा है। घटना स्थल के पास एक शराब की ठेका नजर आ रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.