भारतीय सेना का गौरव रहा मिग-21 विमान अब बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में तैनात किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए रखे जाने वाला ये मिग 21 बीकानेर के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पैतृक गांव बिग्गा बास रामसरा स्थित सरकारी स्कूल के मैदान में स्थापित
केप्टन चंद्र चौधरी के भाई सीताराम सियाग ने बताया कि मिग 21 सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगा। सेना के चार ट्रकों के काफिले में आने वाले इस मिग 21 का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में गोल मार्केट पर श्रीडूंगरगढ़ के युवा इसका स्वागत करेंगे। इसके बाद ये मिवमान रीड़ी गांव होते हुए बिग्गा बास रामसरा पहुंचेगा। जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में इसकी स्थापना होगी।
बीकानेर में भी लगा मिग 21
बीकानेर के म्युजियम सर्किल चौराहे पर केप्टन चंद्र चौधरी की मूर्ति के पास भी एक मिग 21 सेना ने स्थापित किया था। इसके अलावा भी बीकानेर में दो और मिग 21 स्थापित किए जा चुके हैं। ऐसे में बिग्गा रामसरा गांव में ये चौथा मिग 21 विमान स्थापित किया जा रहा है।
सेना से हो चुकी विदाई
भारतीय वायुसेना (IAF) ने 26 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ एयरबेस पर आयोजित एक भव्य समारोह के बाद मिग-21 (MiG-21) विमानों को आधिकारिक तौर पर रिटायर (विदाई) कर दिया है। 62 वर्षों की शानदार सेवा के बाद अब यह विमान भारतीय लड़ाकू स्क्वाड्रन का हिस्सा नहीं है। देश के अनेक हिस्सों में पुराने और बिना इंजन के मिग 21 विमान स्थापित किए जा रहे हैं ताकि युवा पीढ़ी का सेना के प्रति आकर्षण बढ़े और राष्ट्र सेवा कर सकें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.