भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरोही स्थित भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्रवण मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया । यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस संचालन करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत पर की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने उसके बिल पास करने और मेस के ठेके का नवीनीकरण करने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ACB द्वारा शिकायत का सत्यापन किए जाने पर रिश्वत की मांग सही पाई गई। इसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। गुरुवार को आरोपी प्रिंसिपल ने शिकायतकर्ता को जयपुर बुलाया। पहले राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी कार्यालय में पैसे लेने की योजना बनी, लेकिन बाद में स्थान बदलकर राजापार्क स्थित पंचवटी सर्किल पर सौदा तय हुआ। यहां डॉ. श्रवण मीणा ने 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए, जबकि शेष डेढ़ लाख रुपये बिल पास होने के बाद देने की बात कही गई थी। इसी दौरान ACB की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.