शहर चौकी के अंतर्गत सोमवारआधी रात को बेरी-कलानौर मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश युवकों ने हवाई फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर गुरुग्राम शीतला माता मंदिर जा रहे परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक बेरी की तरफ भाग गए। घटना की सूचना टैक्सी चालक ने डायल 112 पर दी। घटना के बाद बेरी एसीपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी विकासव साइबर सेल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोरका जिला भिवानी निवासी पवन ने बताया कि वह पिछले करीब दो साल से टैक्सी चलाने का काम कर रहा है। सोमवार रात को गांव सुरपूरा निवासी उमेद, उसकी पत्नी रितु व मां संतोष, उमेद की बहन गांव कासनी खुर्द जिला भिवानी निवासी रेणू को कार में लेकर गुरुग्राम शीतला माता मंदिर जा रहा था। जब कार बेरी-कलानौर मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास पहुंची तो काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोश दो युवकों ने मेरी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.