गोल्डन सिटी जैसलमेर में आयोजित होने वाले मरू महोत्सव 2026 को इस बार एक नई और ऐतिहासिक पहचान मिलने जा रही है। पर्यटक स्वागत केन्द्र एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित महोत्सव के तहत पहली बार भव्य ड्रोन लाईट शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो न केवल स्थानीय लोगों बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
इस अत्याधुनिक ड्रोन लाईट शो में करीब 200 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरते हुए जैसलमेर की समृद्ध कला, संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रप्रेम से जुड़ी विविध आकृतियों का मनमोहक प्रदर्शन करेंगे। ड्रोन के जरिए बनाई जाने वाली सजीव आकृतियां और रोशनी के अद्भुत दृश्य दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.