Last Updated:
Ujjain News: इस विशेष योग के प्रभाव से चार राशियों के लिए कठिनाइयों का दौर खत्म होगा. उनके लिए उन्नति के नए मार्ग खुलने वाले हैं. व्यापार, करियर, धन और आत्मविश्वास के क्षेत्र में इन राशियों के जातकों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को विशेष महत्व दिया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहों की चाल और उनके गोचर का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र बताता है कि ग्रह समय-समय पर न केवल अपनी राशि बदलते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन के माध्यम से भी सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करते हैं. इन्हीं ग्रहों में साहस, पराक्रम, ऊर्जा और कर्मशीलता के प्रतीक मंगल ग्रह का एक विशेष और अत्यंत शुभ गोचर 16 जनवरी 2026 को होने जा रहा है. इस दिन मंगल शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. मकर राशि में मंगल के गोचर से शनि और मंगल का एक दुर्लभ एवं प्रभावशाली संयोग योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मेष- इस राशि के स्वामी पराक्रमी मंगल देव हैं. मंगल का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध होने वाला है. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और धर्म के प्रति आस्था और अधिक मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ किसी पावन धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने लगेगी और जीवन में सुख-शांति का संचार होगा. संतान सुख की कामना कर रहे दंपतियों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. इसके साथ ही नई जमीन या संपत्ति खरीदने के भी प्रबल योग बन रहे हैं.
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए मंगल का यह परिवर्तन काफी शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. आपकी किस्मत साथ देगी. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा. उन्हें समय पर ऑर्डर और मुनाफा दोनों मिलेगा.
तुला- इस राशि के लिए यह गोचर काफी शुभ रहने वाला है. परिवार में हो रहे लड़ाई-झगड़े खत्म होंगे. समाज में सम्मान बढ़ेगा. भूमि-भवन से लाभ होगा. नई गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. यात्रा से लाभ होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किस्मत का साथ मिलेगा. अटके काम पूरे होंगे. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है.
मकर- इस राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर काफी शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा. धन की तंगी दूर होगी. परिवार का सपोर्ट मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.