Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी में तनरोह सड़क पर नवजात बच्ची का शव मिला, कौवों ने नोचा. पुलिस और फारेंसिक टीम जांच में जुटी, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पोस्टमार्टम के आदेश दिए हैं. फिलहाल, लग रहा है कि यह शव बच्ची का है और किसी ने जन्म देने के बाद इसे यहां फेंका था.
जानकारी के असड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा की नवजात के शव को कौवों द्वारा नोचा जा रहा था. उन्होंने इसकी सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी. सदर थाना पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फारेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए हैं. प्रारंभिक जांच में नवजात फिमेल लग रही है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही यह सब स्पष्ट हो पाएगा.
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी. इसके साथ ही पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इस तरह के जघन्य अपराध को किसने अंजाम दिया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.