देश के कोने-कोने से मनाली पहुंचे पर्यटकों की पहली पसंद सोलंगनाला बन गया है। भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन सोलंगनाला में पार्किंग से अभी तक पूरी तरह से बर्फ नहीं हटाई गई है। इससे सड़क के किनारे ही वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे जाम की समस्या गंभीर हो गई है। शुक्रवार को दिनभर इस मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेने पहुंच उपायुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन निकालने में भी जवानों को पसीना बहाना पड़ा। शुक्रवार को लगभग नौ बजे से ही पर्यटकों का सोलंगनाला की ओर जाना शुरू हो गया था। पलचान पहुंचते ही पर्यटक जाम में फंस गए। पलचान से सोलंगनाला स्थित नाग मंदिर तक वाहनों की लाइन लग गई। नाग मंदिर इलाके में कई वाहन सड़क किनारे ही पार्क करने पड़े। इससे ठंड सड़क पर वाहनों का आर-पार होना मुश्किल हो गया। दोपहर बाद पर्यटक मनाली की ओर लौटने लगते तो फिर यह समस्या गंभीर होने लगी। सोलंगनाला में दो दिवसीय स्की प्रतियोगिता का भी समापन हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.