स्थानीय मोहल्ला सैनिया में मामूली कहासुनी के बाद तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव सैनी उम्र 48 साल निवासी मोहल्ला सैनियां के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक राजीव सैनी के चचेरे भाई मोहित सैनी ने बताया कि बीती रात उनके मोहल्ले में कुछ लड़के एक 14 साल के लड़के को पीट रहे थे और जब वह अपने चचेरे भाई राजीव सैनी के साथ उसे बचाने गया तो कुछ देर बाद दूसरे पक्ष ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उक्त हमलावरों ने राजीव सैनी पर तेजधार हथियारों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया और मिट्टी के बतर्न को जोर से सिर पर मारा। उन्होंने बताया कि उक्त हमले से गंभीर रूप में घायल हुए राजीव सैनी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि इस हमले में मृतक राजीव सैनी का बेटा कृष्ण सैनी भी घायल हो गया था और मोहित सैनी के हाथ में भी चोटें आई थीं। इस बारे में थाना सिटी के प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने कहा कि ऊपर दी गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.