छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ छह साल तक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को पीड़िता ने महिला थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि 2019 में आरोपी सुरेश सिंह चैहान 24 साल, निवासी ग्राम विष्णुपाली उसके किराये के मकान में सेटअप बाॅक्स लगाने आया था।
इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उसे व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत शुरू की। पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर 2019 को आरोपी उसके किराये के कमरे में आया और शादी करने का प्रस्ताव देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बावजूद आरोपी ने बलपूर्वक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और वर्ष 2019 से 27 अक्टूबर 2025 तक शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। महिला थाना में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.