आज मकर संक्रांति है। हालांकि कुछ लोग आज इस त्योहार को मना रहे हैं कुछ लोग कल मनाएंगे। सियासी गलियारे में चूड़ा-दही पार्टी पर सबकी नजरें रहती है। इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर चर्चा के केंद्र में हैं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव। उन्होंने आज 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर महाभोज का आयोजन किया है। खास बात यह है कि उन्होंने इस भोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं को आमंत्रित किया है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक दिन पहले ही तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पर गए थे। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई को भी आमंत्रित किया। जबकि इससे पहले वह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधानसभाध्यक्ष प्रेम कुमार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत अन्य नेताओं को आमंत्रित कर चुके हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.