महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को भस्म, रुद्राक्ष और बेलपत्र अर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है.मान्यता है कि इन तीन चीज़ों के बिना शिवलिंग की पूजा अधूरी रहती है.इन्हीं के अर्पण से मिलता है विशेष फल.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य:
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत में बताया कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर विशेष रूप से तीन चीजें जरूर अर्पण करनी चाहिए. ये तीन चीजें हैं भस्म, रुद्राक्ष और बेलपत्र.इन तीनों का भगवान शिव से गहरा संबंध है और इनके बिना महाशिवरात्रि की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती.
क्या है भस्म का महत्व:
ज्योतिषाचार्य बताते है कि भस्म भगवान शिव का सबसे प्रिय श्रृंगार है.शिव को ‘भस्मधारी’ भी कहा जाता है.भस्म जीवन की नश्वरता का प्रतीक है और यह हमें यह संदेश देती है कि संसार का हर वैभव अंत में नष्ट हो जाता है.महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भस्म अर्पण करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है. साथ ही, भस्म को तिलक के रूप में धारण करना भी शुभ माना गया है.
रुद्राक्ष का जानिए महत्वा:
रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना जाता है.महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर रुद्राक्ष अर्पण करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और ग्रह दोषों में भी कमी आती है. पूजा के बाद रुद्राक्ष को धारण करना अत्यंत फलदायी माना गया है.इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
बेलपत्र का जानिए महत्व:
बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है.मान्यता है कि बेलपत्र की तीन पत्तियां त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक होती हैं. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर विधि-विधान से बेलपत्र अर्पण करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं.पंडित नंद किशोर मुद्गल ने यह भी बताया कि केवल अर्पण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भस्म का तिलक, रुद्राक्ष धारण करना और पूजा के समय बेलपत्र चढ़ाना.इन सभी का पालन करने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है. महाशिवरात्रि के दिन यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ इन तीनों प्रिय वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित किया जाए, तो भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा अवश्य प्राप्त होती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.