लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित पराइम इमीग्रेशन ट्यूशन मार्केट में वीरवार को जमकर हंगामा हो गया। यहां वीज़ा काउंसलर के तौर पर काम कर रही 23 वर्षीय रमनदीप कौर निवासी गांव पंड भोलापुर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट की गई और उसकी लज्जा भंग करने की कोशिश की गई।जिस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है । क्या है पूरा मामला जानकारी देते हुए पीड़िता रमनदीप कौर के बताया घटना 22 जनवरी की है। वह ऑफिस में अपने मालिक साहिल अरोड़ा के साथ मौजूद थी। उसी दौरान सरबजीत सिंह और लखविंदर कौर वीज़ा फाइल को लेकर बातचीत करने आए थे। थोड़ी देर बाद उनके दो अन्य साथी दिलजान और सुखमनजीत भी वहां पहुँच गए। पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने अचानक उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मालिक साहिल अरोड़ा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने अपने अन्य नामलूम साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर ऑफिस के अंदर जमकर मारपीट की। पीड़िता जब बचने के लिए बाहर भागी तो आरोपियों ने उसके कपड़े खींचकर फाड़ दिए जिससे उसकी लज्जा भंग हुई। पूरे घटनाक्रम से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की कारवाही पुलिस ने इस मामले में 4 लोगो के खिलाफ U/S 74,115(2), 126(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.