AI द्वारा बनाया गया प्रतीकात्मक फोटो।
लुधियाना के ढंडारी खुर्द इलाके के दशमेश मार्केट के नजदीक शिव शक्ति मंदिर में बीती 6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह का गेट काटकर अंदर से कीर्तन करने का सामान चांदी के दो नाग-नागिन, प्रसाद बनाने वाले बर्त
.
मंदिर में बतौर सेवादार काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रोजाना की तरह सेवा करने आया तो गर्भगृह का गेट टूटा हुआ मिला और अंदर से कुछ सामान भी गायब था।
सेवादार ने बताया कि मंदिर के अन्दर गर्भगृह है जहां का गेट काटकर अंदर से कीर्तन करने का सामान और चांदी के दो नाग-नागिन, प्रसाद बनाने वाले बर्तन चोरी कर ले गए और यहां तक की मंदिर में लगा DVR भी चुरा अपने साथ ले गए।
स्थानीय लोगों में रोष, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
मंदिर में हुई इस चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। मंदिर प्रबंधन ने प्रशासन से इलाके में रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग भी की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला धारा 331(4),305 BNS के तहत नामालूम आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.