लुधियाना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना हैबोवाल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिविल सिटी इलाके के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने बताया कि 16 मार्च को पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सिविल सिटी चंद्र नगर और हरगोविंद नगर इलाके में मौजूद मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को खास सूचना मिली कि लाइफ मेडिकेयर नामक मेडिकल स्टोर पर सरेआम नशीली गोलियां बेची जा रही हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चंद्र नगर स्थित उक्त मेडिकल स्टोर पर रेड की। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद राजीव कुमार को काबू किया गया। 2376 नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद पुलिस की तलाशी के दौरान मेडिकल स्टोर से अलग-अलग ब्रांड की प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं जिसमे स्पास्मोर कैप्सूल 57 पत्ते (कुल 456 कैप्सूल),क्रोमाडोल -100: 43 पत्ते (कुल 430 गोलियां),ट्रामोवेल -100 SR: 9 पत्ते (कुल 90 गोलियां),पनडोले : 52 पत्ते (कुल 520 गोलियां),फ़ेवोफ़ाइन : 88 पत्ते (कुल 880 गोलियां) कुल 2376 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद हुई हैं जिस के चलते मामला दर्ज किया गया NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हैबोवाल पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ धारा 22-61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीली दवाएं कहाँ से लेकर आता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।