लुधियाना जिले के फिरोजपुर रोड स्थित व्हिस्लिंग वुड्स रिसॉर्ट के पीछे बने जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट जगन्नाथ धाम मेगा किचन परिसर में आज 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से भव्य पतंगोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। प्रेम और भाईचारे का संदेश देगी यात्रा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हुई तैयारियों की बैठक में सतीश एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सतीश जिंदल ने बताया कि इस बार का पतंग उत्सव पूरी तरह चाइना डोर मुक्त रहेगा, ताकि सभी लोग सुरक्षित वातावरण में पतंगबाजी का आनंद उठा सके। उन्होंने कहा कि पतंगोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शहरवासियों में उत्साह, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी फैलाता है। पतंग उत्सव अपनी विशेष पहचान बना चुका सभी धर्मों के लोग इस आयोजन में भाग लेते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत आधार मिलता है। जिंदल ने बताया कि जगन्नाथ धाम का यह पतंग उत्सव अपनी विशेष पहचान बना चुका है और लोग पूरे वर्ष इसकी प्रतीक्षा करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें- प्रधान जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट जगन्नाथ धाम के प्रधान गुप्ता ने कहा कि शहर में इस उत्सव की विशेष धूम रहती है। भक्त भगवान जगन्नाथ जी के दयालु और मंगलकारी स्वरूप के दर्शन करते हैं और उनके उत्सव में भाग लेकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने बताया कि सभी भक्त तन-मन-धन से सेवा करते हुए पतंगोत्सव को सफल बनाने में योगदान देंगे। शहर की बड़ी हस्तियां भी लेंगी भाग आज का यह आयोजन विशेष इसलिए भी है, क्योंकि इसमें धार्मिक सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहने वाली है, जो इस आयोजन के महत्व को और बढ़ाएगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित यह पतंगोत्सव शहरवासियों में नई ऊर्जा, भाईचारे, उमंग और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.