लुधियाना में धमकी मिलने के बाद ज्यूडिशियल बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
लुधियाना में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। ज्यूडिशियल बिल्डिंग को बम से उड़ाने का एक और धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
इंग्लिश ऑफिस को मिले इस मेल के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर को घेर लिया है। एहतियातन वकीलों और स्टाफ को चैंबर से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
लुधियाना डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान विपिन सग्गड़ ने बताया कि सुबह 8:15 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाया गया और मौके पर बम निरोधक दस्ता तैनात कर दिया गया है।
एहतियात के तौर पर फिलहाल किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। कुछ दिन पहले भी एक ईमेल आई थी। आज यह दूसरी ईमेल आई है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन सग्गड़ जानकारी देते हुए।
बता दें कि छह दिन पहले भी एक धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। आज मिली ईमेल के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। किसी को भी कोर्ट परिसर में जाने नहीं दिया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.