पंजाब के लुधियाना में पुलिस की एसटीएफ और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दाैरान पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की और गोली बदमाश की कमर में लगी। उसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ा और सिविल अस्पताल में दाखिल किया। आरोपी की पहचान तरन के रूप में हुई है। आरोपी ने सिविल अस्पताल में से भी भागने की कोशिश की है लेकिन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया है। एसटीएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। गाड़ी से जा रहे थे 4 बदमाश चार बदमाश एक गाड़ी पर सवार थे। उनके पास असलहा होने की सूचना एसटीएफ के पास थी। पुलिस ने जब उन्हें लोहारा पुल के पास एसटीएफ की टीम ने घेरा तो उन्होंने पहले भागने की कोशिश की और फिर पुलिस पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और उनमें एक एक बदमाश तरन की कमर में गोली लग गई। खबर अपडेट की जा रही है…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.