रेल्वे ट्रेक पर हल्का कोहरा छाया रहा
भीलवाड़ा में नए साल की शुरुआत पर बारिश से होने के बाद अब शहर मावट और हल्के कोहरे की चपेट में है।आज सुबह से छाए हल्के कोहरे ओर ठंडी हवाओं से सर्दी का असर बढ़ा है।कल शुक्रवार को दोपहर तक हल्का कोहरा और बादल छाए रहने से दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए।दिन
आसमान में बादल छाए रहने से सर्दी का असर तेज हुआ
नए साल से बदला हुए है मौसम का मिजाज
नए साल की शुरुआत के साथ से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है, नए साल का पहला दिन बारिश और ठंडी हवाओं के चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ उसके बाद शुक्रवार की सुबह घनी धुंध के साथ शुरू हुई, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया।दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और रात का न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम 14.8 डिग्री था। दिन-रात के तापमान में अंतर केवल 7 डिग्री रहा, आज का अधिकतम तापमान 20 ओर न्यूनतम 8 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

सर्दी से बचने के लिए टू व्हीलर्स ड्राइवर गरम कपड़ों में नजर आए
पारा गिरेगा – सर्दी बढ़ेगी
मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति और मौसमी परिस्थितियों के चलते तापमान 6–8 डिग्री तक गिर सकता है।दिन के साथ साथ रात के तापमान में गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ेगा।इस सप्ताह के साथ ही आने वाले सप्ताह में पारे में लगातार गिरावट होगी ओर सर्दी का असर बढ़ेगा।आने वाले सप्ताह के अंतिम दिनों में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर थोड़ा कम होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.