सीहोर जिले के ग्राम जमनी पड़ली में सोमवार दोपहर एक तेंदुआ हिरणों का पीछा करते हुए नजर आया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है, जिससे इलाके में भय का माहौल है।
बीते एक सप्ताह से सीहोर जिले के लगभग एक दर्जन गांवों में तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। ग्रामीणों को ये तेंदुए लगातार दिख रहे हैं, लेकिन वन विभाग की टीम को ये आसानी से नजर नहीं आते।
इस स्थिति के कारण ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई गांवों से ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां लोग रातभर जागकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
आमतौर पर रात में दिखने वाले तेंदुए का दोपहर में नजर आना पहली बार हुआ है। जमनी पड़ली में दोपहर को हिरण के पीछे भागते तेंदुए का वीडियो ग्रामीणों ने ही बनाया।
इस मामले में वन विभाग का कहना है कि जहां से भी तेंदुए दिखने की सूचना मिलती है, उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंच जाती है। विभाग ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.