हरियाणा के गुरुग्राम से सटे महिपालपुर से लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड नेहा को अरेस्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से गिरफ्तार की गई महिला की पहचान खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के रूप में हुई है। वह बॉबी कबूतर गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जानी जाती है। इन दोनों के अलावा बॉबी कबूतर के दो साथी मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनके रूट और मूवमेंट की रेकी की थी और यह गोपनीय जानकारी मुख्य हमलावरों तक पहुंचाई थी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुए हमले में हथियार सप्लाई करने में उसका नाम सामने आया था। जबकि, खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को ड्रग्स तस्करी और गैंग के अवैध कामों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ड्रग्स बरामद हुए हैं। नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दिल्ली पुलिस अब उससे बिश्नोई गैंग और हाशिम बाबा नेटवर्क के बीच ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है। पहले जानिए कौन है बॉबी कबूतर, जिसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा मूसेवाला के मूवमेंट और रूट की दी थी जानकारी
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉबी कबूतर ने मूसेवाला की मूवमेंट और रूट की जानकारी एकत्र की और बाद में यह सूचना हमलावरों तक पहुंचाई गई। 29 मई 2022 को दिनदहाड़े सिद्ध मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे ने सर्विलांस के बाद उसे दबोचा। इस दौरान की उसकी गलफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा और दो साथी भी साथ थे। मूसेवाला हत्याकांड में नाम पर आने के बाद हो गया था अंडरग्राउंड
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद बॉबी कबूतर अंडरग्राउंड हो गया था। पहचान और ठिकाना बदलने की वजह से अब तक वह पकड़ में नहीं आ पा रहा था। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए डबल मर्डर और ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम के बाहर किए गए नादिर शाह मर्डर केस में भी बॉबी कबूतर आरोपी था। दिल्ली के नार्थ ईस्ट इलाके के बड़े गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए बॉबी कबूतर लिए काम करता है और वो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में भी सामने आया था नाम
पुलिस के मुताबिक बॉबी कबूतर ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने बाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे। दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार विदेश से आए थे। पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो शूटर्स एनकाउंटर में मारे गए थे, जबकि तीन गिरफ्तार हुए थे। बॉबी कबूतर से यह पूछताछ की जा रही है कि उसने किस के कहने पर शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे। अब जानिए कौन है बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड मैडम जहर उम्र 32 साल, 7 साल पहले बॉबी कबूतर से जुड़ी
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा 32 साल की है। दिल्ली में वह ‘मेकओवर नेहा’ नाम से एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पार्लर की आड़ में वह बॉबी कबूतर और गैंग के कामों में सहयोग देती थी। बॉबी और लेडी डॉन का रिश्ता 7 साल पुराना है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नाम आने के बाद से बॉबी कबूतर लंबे समय तक अंडरग्राउंड था। इस दौरान खुशनुमा ही गैंग का अधिकतर कामकाज संभालती थी। खतरनाक इरादों की वजह से ‘मैडम जहर’ से पहचान
पुलिस के मुताबिक, उसके तेवरों और खतरनाक आपराधिक कृत्यों की वजह से गैंग में उसे ‘मैडम जहर’ भी कहा जाता था। नेहा केवल बॉबी की पार्टनर नहीं थी बल्कि वह गैंग के ऑपरेशंस और ड्रग्स कनेक्शन की गहरी जानकारी रखती है। वह गैंग के गुर्गों को सुरक्षित ठिकाने मुहैया कराने और बॉबी के नेटवर्क को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाती थी। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उसे 18 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.