ट्राईसिटी (चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला) के लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने पंजाब में 1,463.95 करोड़ की लागत से 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को मंजूरी दे दी है। यह स्पर NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को ज़िरकपुर बायपास से जोड़ेगा और ट्राई-सिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा बनेगा। इस नए कॉरिडोर से मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरी जंक्शनों पर लगने वाला भीषण जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। थ्रू-ट्रैफिक अब शहरों के बीच से गुजरने की बजाय इस स्पर से डायवर्ट हो जाएगा। NH-44, NH-205A और NH-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.