Silver Price Today Live: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल के साथ निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. इस तेजी का असर अब कीमती धातुओं पर भी पड़ सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयर बाजार में बढ़ती खरीदारी के चलते निवेशक चांदी से मुनाफावसूली कर सकते हैं. इससे आने वाले दिनों में चांदी के रेट पर दबाव बन सकता है और गिरावट की संभावना बढ़ सकती है.
शेयर बाजार में तेजी का असर अब कीमती धातुओं पर भी दिख सकता है. खासतौर पर चांदी को लेकर बाजार में हलचल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. जानकारों के मुताबिक, जैसे ही इक्विटी मार्केट में निवेशकों का रुझान बढ़ता है, वैसे ही सेफ हेवन माने जाने वाले सोने और चांदी से आंशिक बिकवाली शुरू हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में चांदी की बिकवाली बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
चांदी के रेट को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति
इस वजह से चांदी के रेट में आ सकती है गिरावट
कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर शेयर बाजार में तेजी बनी रहती है तो निवेशक मुनाफावसूली के लिए चांदी बेच सकते हैं, जिससे इसके दाम में गिरावट आ सकती है. वहीं यदि वैश्विक अनिश्चितताएं दोबारा बढ़ती हैं या डॉलर में कमजोरी आती है, तो चांदी फिर से मजबूती पकड़ सकती है. कुल मिलाकर अमेरिका-भारत ट्रेड डील के बाद बने सकारात्मक माहौल का असर सिर्फ शेयर बाजार तक सीमित नहीं रहेगा. इसका प्रभाव कमोडिटी मार्केट पर भी साफ नजर आ सकता है. आने वाले दिनों में निवेशकों को चांदी के रेट पर खास नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि बाजार की दिशा के हिसाब से इसके दाम बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.