Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी कीमती धातुओं के भाव ऊंचे स्तर पर बने रहे, जिससे सर्राफा बाजार में महंगाई का असर साफ दिखाई दिया. बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ते दामों ने जहां आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है, वहीं निवेश करने वालों के लिए यह तेजी फायदे का सौदा साबित हो रही है. सर्राफा संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,39,360 प्रति किलो दर्ज की गई.वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव ₹2,37,865 रहा.सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,38,350 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है.
इसके अलावा 23 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,815 और 22 कैरेट सोना ₹1,27,280 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. अगर पिछले दिनों के भाव से तुलना करें तो रविवार को शुद्ध चांदी ₹2,38,500 प्रति किलो थी और 24 कैरेट सोना ₹1,37,000 प्रति 10 ग्राम पर था. इसके मुकाबले रविवार और अब सोमवार को भी कीमतों में करीब ₹1000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. यानी बाजार में तेजी का रुख लगातार बना हुआ है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदीके भाव
लगातार बढ़ती कीमतों का सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है असर
लगातार बढ़ती कीमतों का असर सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है. बाजारों में खरीदारी की रफ्तार पहले के मुकाबले धीमी पड़ गई है. खासकर शादी-विवाह के लिए गहनों की खरीदारी करने वाले लोग अब कीमतें स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं. जिन लोगों ने पहले से सोने और चांदी में निवेश कर रखा है, उनके लिए यह समय लाभकारी साबित हो रहा है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और घरेलू मांग के चलते आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.