सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेत और घरेलू मांग में सुस्ती के चलते चांदी के दामों में यह गिरावट देखने को मिली है. आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर भावों में फिर से बदलाव संभव है. सोने की बात करें तो इसमें भी रविवार को गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,450 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 23 कैरेट सोना ₹1,29,070 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,23,695 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. सराफा बाजार के अनुसार इन सभी दरों पर 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय रहेगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव
सोना-चांदी की खरीदारी से पहले चेक कर लें रेट
जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में भी यही भाव रहे. इन सभी शहरों में शुद्ध चांदी ₹2,27,500 प्रति किलो, 18 कैरेट चांदी ₹2,26,150 प्रति किलो, 24 कैरेट सोना ₹1,34,450, 23 कैरेट सोना ₹1,29,070 और 22 कैरेट सोना ₹1,23,695 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और आगामी शादी-विवाह सीजन के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी से पहले रोजाना के ताजा भाव जरूर देखने की सलाह दी जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.