वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,51,400 प्रति 10 ग्राम रही. 23 कैरेट जेवराती सोने का भाव ₹1,45,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,300 प्रति 10 ग्राम रही. इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देना होगा. अगर इससे ठीक एक दिन पहले की कीमतों पर नजर डालें तो गिरावट का अंतर साफ नजर आता है. एक दिन पहले शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,58,600 प्रति किलो थी, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था. ऐसे में एक ही दिन में आई इस बड़ी गिरावट ने बाजार को राहत दी है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
कीमतों में आई इस गिरावट से व्यापारियों में उम्मीद जगी
व्यापारियों का कहना है कि बीते दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई थी. ऊंचे दामों के चलते लोग खरीदारी टाल रहे थे, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ा. अब कीमतों में आई इस गिरावट से व्यापारियों को उम्मीद है कि शादी-ब्याह और निवेश के लिहाज से लोग फिर से बाजार का रुख करेंगे. सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि अगर यही रुझान बना रहा तो आने वाले दिनों में बाजार में रौनक लौट सकती है और बिक्री में भी सुधार देखने को मिलेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.