खेत से सीधे पैकेट तक, मुनाफे का नया फॉर्मूला
विनोद कुमार ने समझ लिया था कि सिर्फ फसल उगाने से काम नहीं चलेगा. उन्होंने अपनी पत्नी मोना कुमारी के साथ मिलकर सरकार की स्कीम का फायदा उठाया. अब वे हल्दी, मिर्च और धनिया की ‘जैविक खेती’ (Organic Farming) करते हैं. फसल को मंडी में सस्ता बेचने के बजाय, उन्होंने खुद प्रोसेसिंग यूनिट लगा ली है. वे खुद पाउडर बनाते हैं और मुनाफा कई गुना बढ़ा लिया है.
मशीनें लगाईं, ब्रांड बनाया और शहरों में डिमांड
योजना के तहत मिले पैसे और ट्रेनिंग ने कमाल कर दिया. विनोद ने मसाला पैक करने के लिए पाउच मशीन भी खरीद ली है. अब वे आकर्षक पैकेट में अपना माल पैक करते हैं. क्वालिटी इतनी शानदार है कि छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक उनके मसालों की डिमांड है. लोग केमिकल वाले मसालों को छोड़कर इनका शुद्ध और ऑर्गेनिक मसाला खरीद रहे हैं.
गृहिणी से बनीं बिजनेस वुमन
मोना कुमारी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. पहले वे सिर्फ एक हाउसवाइफ थीं. आज वे पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बिजनेस संभाल रही हैं. दंपति ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है. उनका कहना है कि अगर आर्थिक मदद और सही गाइडेंस नहीं मिलता, तो वे आज भी गरीबी में जी रहे होते. उद्योग विभाग के जीएम सुजात ने भी माना कि यह योजना गेम चेंजर साबित हुई है और मोना कुमारी दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.