तीर्थ नगरी बृजघाट में देर रात करीब 11 बजे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। शव पहुंचने की सूचना पर पुलिस अलर्ट रही और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी निवासी गैंग्स्टर विनय त्यागी का परिवार वर्तमान में मेरठ में रहता है। विनय त्यागी पर कई राज्यों में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंग्स्टर एक्ट समेत करीब 57 मुकदमे दर्ज थे। बुधवार दोपहर पुलिस अभिरक्षा में रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट पेशी के दौरान लक्सर हरिद्वार हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव ब्रजघाट पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने गंगा तट स्थित मोक्षधाम पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुत्र तनमय भारद्वाज ने मुखाग्नि दी, करीब 20 से 25 लोग मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.