‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी पेश हुए। इस दौरान लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे, वहीं उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद रहीं। कोर्ट ने दोनों की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट प्रदान कर दी है, जिससे उन्हें अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित होना होगा।
कोर्ट रूम के भीतर, न्यायाधीश द्वारा औपचारिक रूप से आरोपों की जानकारी दिए जाने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं, तो लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘आरोप मंजूर नहीं, हम मुकदमे का सामना करेंगे।’
लालू और राबड़ी के वकीलों ने कोर्ट को जानकारी दी कि दोनों की सेहत ठीक नहीं रहती है। इस दलील को अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों से दोनों को व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दे दी है। अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हो सकेंगे, जब तक कि विशेष रूप से व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश न दिया जाए।
#WATCH | Land for Job scam case | Delhi: Rouse Avenue Court has exempted Lalu Prasad Yadav and Rabri Devi from physical appearance unless there is an order for physical appearance.
Misa Bharti said that the court has asked them to appear through video conferencing in view of… pic.twitter.com/vLxZIgdS5j— ANI (@ANI) February 16, 2026
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.