कुरुक्षेत्र के नेशनल हाईवे- 152डी पर जांच करने पहुंची पुलिस की टीमें।
कुरुक्षेत्र जिले में दिन दहाड़े नेशनल हाईवे-152डी पर गन प्वाइंट पर रोहतक के ज्वेलर की कार छीनने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। थाना इस्माइलाबाद के साथ सीआईए-1 की टीम मामले की जांच में जुटी है। उधर, ज्वेलर उसकी कार के साथ छीने गए सामान की जानकारी
पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस की तरफ से ज्वेलर के ड्राइवर और नौकर के रोल की भी शक है। हालांकि ज्वेलर ने अपनी शिकायत में उन पर किसी तरह का कोई शक नहीं जाहिर किया है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास और हाईवे पर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
गन प्वाइंट पर कार छीनने के बाद भागते बदमाश।
शाहाबाद से लौट रहे थे रोहतक रोहतक के कन्हेली रोड निवासी सागर शाह ने पुलिस को बताया कि उसका ड्राइवर संदीप कुमार और नौकर युवराज उसकी हुंडई वेन्यू कार लेकर रोहतक से शाहाबाद भोला ज्वेलर की दुकान पर आए थे। यहां से अपना काम निपटाने के बाद नेशनल हाईवे 152-डी से होते हुए रोहतक आ रहे थे।
पिस्टल के दम पर छीनी कार
जैसे वे लोग हाईवे पर तलहेड़ी गांव के पास पहुंचे तो आगे और पीछे से 2 गाड़ियों ने उनको घेर लिया। उन गाड़ियों से उतरे 4 बदमाश गन प्वाइंट पर कार छीनकर फरार हो गए। उन्होंने ड्राइवर को वहीं उतार दिया, जबकि युवराज को अपने साथ ले गए, जिसे पिहोवा मोड़ उतारा।

मदद के लिए दौड़ते स्थानीय लोग।
स्थानीय लोगों ने की मदद
घटना के वक्त गांव के आसपास के डेरे के लोग उनकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो चुके थे। इन लोगों की मदद से ज्वेलर को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
घटना की जांच में लगी टीम- सुरेंद्र कुमार
सीआईए-1 के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम जांच में लगी हुई है। हाईवे पर लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। कार में कितना कैश और सामान था, उसकी भी जांच कर लेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.