मौसम को लेकर क्या है चेतावनी
प्रदेश में 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कहीं कहीं पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जबकि 26 और 28 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी कि संभावना है. 27 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी पड़ने की भी संभावना है. वहीं 29 और 30 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.
प्रदेश में तापमान को लेकर क्या है पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. वहीं राज्य के निचले पहाड़ी क्षेत्रों और आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनो में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
कितना रहा शहरों का न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में भी न्यूनतम पारा माइनस में जा पहुंचा है. शनिवार को शिमला में माइनस -0.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. वहीं सुंदरनगर में 3.7, भुंतर में 2.5, कल्पा में माइनस -3.8, धर्मशाला में 5.2, ऊना में 3.3, नाहन में 6.2, पालमपुर में -1.5, सोलन में 1.8, मनाली में -0.4, कांगड़ा में 1.7, मंडी में 4.3, बिलासपुर में 4.5, हमीरपुर में 3.0, जुब्बड़हट्टी में -1.0, कुफरी में -2.5, कुकुमसेरी में -7.2, नारकंडा में -4.2, रिकांगपिओ में 0.1, सेऊबाग में 2.5, बरठीं में 3.5, चौपाल में 0.1, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में -0.3, देहरा गोपीपुर में 7.0, ताबो में -6.5, मशोबरा में -0.9, और बजौरा में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.