मौसम को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इस दौरान 19 और 21 जनवरी के बीच मध्य पहाड़ी और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं 20 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. लाहौल स्पीति और कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाली क्षेत्रों में 17 जनवरी को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, और मंडी जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है. हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में 22 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा. साथ ही प्रदेश में कोहरे को लेकर अब कोई भी अलर्ट जाती नहीं किया गया है. मैदानी क्षेत्रों में अब शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है.
वहीं प्रदेश में अब मौसम में आए बदलाव से तोमन पर भी असर देखने को मिलने लगा है. अगले 2 से 3 दिनो के दौरान न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि उसके 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है. 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.जबकि अगले 3 से 4 दिनो के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आया बदलाव
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 1.6, भुंतर में 1.0, कल्पा में 0.6, धर्मशाला में 5.2, ऊना में 2.8, नाहन में 6.0, पालमपुर में 4.0, सोलन में 0.1, मनाली में 2.6, कांगड़ा में 4.4, मंडी ने 2.3, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 2.1, जुब्बड़हट्टी में 6.8, कुफरी में 8.5, कुकुमसेरी में माइनस -3.8, नारकंडा में 5.0, रिकांगपिओ में 2.8, सेऊबाग में 0.4, बरठीं में 1.1, चौपाल में 10.3, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 8.5, ताबो में माइनस -5.2, नेरी में 8.6 और बजौरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.