आगामी दिनों के मौसम को लेकर रहेगा अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 19 और 21 जनवरी की रात को उत्तर पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने का पूर्वानुमान जताया गया है. ऐसे में 18 से 21 जनवरी तक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. 18 जनवरी को लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बूंदाबांदी के आसार है. 22 जनवरी को मध्य/ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर और 23 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. साथ ही 23 जनवरी को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में फिर एक दो स्थानों पर भारी बारिश/ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. 23 जनवरी तक अधिकांश स्थानों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान मध्य/ ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों और निचली पहाड़ियों/ मैदानों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार है. वहीं राज्य की कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है.
कैसा रहा प्रदेश में न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 7.2 डिग्री, भुंतर में 7.8, कल्पा में 4.2, धर्मशाला में 2.8, ऊना में 5.3, नाहन में 6.8, पालमपुर में 5.5, सोलन में 5.0, मनाली में 7.1, कांगड़ा में 5.6, मंडी में 6.3, बिलासपुर में 4.5, हमीरपुर में 5.1, जुब्बड़हट्टी में 8.5, कुफरी में 8.1, कुकुमसेरी में -1.6, नारकंडा में 5.2, रिकांगपिओ में 8.4, सेऊबाग में 8.4, बरठीं में 5.8, चौपाल में 9.0, कसौली में 9.6, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 8.0, देहरा गोपीपुर में 10.0, ताबो -2.6, नेरी में 10.0 और बजौरा में 9.3 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. ऐसे में अब प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.