आगामी दिनों में मौसम में आएगा बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार अगले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. जबकि 16 से 18 जनवरी के बीच राज्य के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों पर एक दो स्थानों पर और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा/ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. 19 जनवरी को निचले पहाड़ी/ मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ हिमपात होने की आशंका है. वहीं 14 और 15 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 19 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा. इस दौरान 14 जनवरी को ऊना , बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों में अलग अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में एक दो स्थानों पर शीतलहर रहने के भी आसार हैं.
अगले 2 से 3 दिनो के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. जबकि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. उसके पश्चात अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
प्रदेश में न्यूनतमान तापमान में आया हल्का बदलाव
हिमाचल प्रदेश में ताबो में सबसे कम न्यूनतम पारा माइनस -7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस -7.4 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री , सुंदरनगर में 1.5 , भुंतर में 1.3, कल्पा में 0.0, धर्मशाला में 3.2 , ऊना में 2.0, नाहन में 6.1, पालमपुर में 2.0, सोलन में 0.6, मनाली में 2.6, कांगड़ा में 3.4, मंडी में 2.7, बिलासपुर में 3.0, हमीरपुर में 1.4, जुब्बड़हट्टी में 6.5, कुफरी में 6.0, नारकंडा में 4.1, रिकांगपिओ में 1.6, सेऊबाग में 2.8, बरठीं में 0.3, चौपाल में 6.0, कसौली में 8.3, पांवटा साहिब में 8.0, देहरा गोपीपुर में 7.0, नेरी में 7.5 और बजौरा में 2.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.