भोपाल के जिंसी स्थित आधुनिक स्लॉटर हाउस को लेकर नाराजगी लगातार बढ़ रही है। यहां से गोमांस मिला था। इसे लेकर कांग्रेस पार्षदों ने इस तरह से प्रदर्शन भी किया।
भोपाल के आधुनिक स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के बाद नगर निगम की मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) ने पूरा ठीकरा प्रशासक, वेटनरी डॉक्टर और 11 कर्मचारियों पर फोड़ा है। वेटनरी डॉक्टर को सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि 11 कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी। दूसरी ओर, 2 ऐसे
दरअसल, 24 अक्टूबर-25 को आईएसबीटी स्थित महापौर ऑफिस में एमआईसी की जो मीटिंग हुई थी, उसमें 6 बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। इसमें छठा और आखिरी बिंदू स्लॉटर हाउस से ही जुड़ा हुआ था। इसमें मार्डन स्लॉटर हाउस को समय वृद्धि दिए जाने की बात एमआईसी मेंबर्स को बताई गई थी।
24 अक्टूबर-25 को हुई एमआईसी में आखिरी बिंदू में समय वृद्धि दिए जाने की बात कही गई थी।
दूसरे पत्र में इसे संकल्प ही बता दिया एमआईसी मीटिंग में समय वृद्धि दिए जाने पर चर्चा हुई थी और उसे मंजूरी भी दी गई, लेकिन जब स्वच्छ भारत मिशन (यांत्रिकी) आरके त्रिवेदी और स्वच्छ भारत मिशन के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग के हस्ताक्षर से नोटशीट चली तो उसमें इसे महापौर परिषद का संकल्प बताया। साथ ही आधुनिक स्लॉटर हाउस को 20 साल के लिए दिए जाने की मंजूरी देने का हवाला देना बताया गया।
सूत्रों ने बताया कि इसे लेकर एमआईसी के कई सदस्यों में भी नाराजगी है। एक सदस्य ने बताया कि स्लॉटर हाउस को 20 साल के लिए लीज पर दिए जाने से वे भी हैरान है और इसे लेकर आपत्ति भी जताई है।

एमआईसी मीटिंग को लेकर जब नोटशीट चली तो इसे एमआईसी का संकल्प बताया गया। जिसमें 20 साल के लिए लीज पर दिए जाने की बात कही गई। इसे लेकर कई एमआईसी मेंबर भी नाराज बताए जाते हैं।
गौर और शर्मा नामंजूर कर चुके प्रस्ताव वर्तमान में महापौर मालती राय हैं, जो अगस्त 2022 में चुनी गई थी। उनसे पहले मंत्री कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा भी महापौर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान भी स्लॉटर हाउस को लेकर प्रस्ताव आए थे, लेकिन दोनों ही लौटा दिए थे, लेकिन मेयर राय के कार्यकाल में न सिर्फ स्लॉटर हाउस का संचालन शुरू हुआ, बल्कि यहां से निकले मांस में गोमांस की पुष्टि भी हुई। इसके चलते ही मंत्री गौर, सांसद शर्मा की नाराजगी भी देखने को मिल चुकी हैं।
मंत्री विश्वास सारंग कह चुके हैं कि गो हत्या करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि वह नजीर बनेगी। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कहीं। दूसरी ओर, मंगलवार को हुई नगर निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस पूरी बैठक में विपक्ष एमआईसी और मेयर से इस्तीफा मांगता रहा। इस मुद्दे पर सदन से वॉक आउट भी कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि एमआईसी मेंबर ‘शहर सरकार’ के मंत्री हैं। मंत्रियों ने कैसे स्लॉटर हाउस को चालू करने के आदेश दे दिए। कोर्ट में मैंने खुद स्टे लिया था, लेकिन एमआईसी ने मीटिंग में इसे शुरू करने की सहमति दे दी। ऐसे में एमआईसी और मेयर को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह धार्मिक आस्था से भी खिलवाड़ है।

नगर निगम परिषद की बैठक में बीजेपी पार्षद देवेंद्र भार्गव भी नाराज दिखे और इन्होंने बैठक में ही अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, बाद में अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस्तीफा नामंजूर कर दिया।
मेयर बोलीं- प्रशासक के समय टेंडर की परमिशन इस पूरे मामले में महापौर राय खुद को बचाती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, मौजूदा परिषद से पहले करीब 2 साल तक निगम में प्रशासक तैनात थे। यानी, संभाग आयुक्त ने निगम की कमान संभाली थी। महापौर राय का कहना है कि स्लॉटर हाउस के टेंडर की परमिशन हमारी एमआईसी ने नहीं दिया। 2022 में जब प्रशासक नियुक्त थे, तब टेंडर हुआ था। वेटनरी डॉक्टर बेनी प्रसाद गौर पर कार्रवाई हो चुकी है। नगर निगम का जो भी अधिकारी इसमें शामिल होगा उस पर भी कार्रवाई होगी।

कांग्रेस पार्षद स्लॉटर हाउस का ठेका लेने वाले असलम चमड़ा, वेटनरी डॉक्टर बेनीप्रसाद गौर के साथ महापौर मालती राय का फोटो दिखाते हुए।

स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने पर विपक्ष हमलावर है।
स्लॉटर हाउस में गोमांस का यह मामला जिंसी स्थित नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गायों का वध किए जाने और गोमांस मुंबई भेजे जाने के मामले में नगर निगम प्रशासन की सीधी भूमिका सामने आई है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी वह पत्र सामने आया है, जिसके आधार पर मांस को स्लॉटर हाउस से बाहर ले जाने की अनुमति दी गई थी।
स्लॉटर हाउस को शुरू करने संबंधित अनुमति एमआईसी ने दी थी। यह प्रस्ताव परिषद में भी नहीं आया। इस वजह से कांग्रेस के साथ बीजेपी पार्षद भी नाराज हैं। इसके चलते वेटनरी डॉक्टर गौर को संभागायुक्त संजीव सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।

इस मामले में कार्रवाई के नाम पर वेटनरी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.