मौसम को लेकर क्या है चेतावनी
प्रदेश में अब सप्ताह भर मौसम सूखा रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में चल रहे ड्राई स्पेल के दौरान अब कई इलाको में शीतलहर बढ़ने की संभावना है. ऐसे में 9 दिसंबर को निचली पहाड़ियों/ मैदानों के अलग अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने को संभावना है. वहीं प्रदेश के एक दो स्थानों पर शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर , कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है. जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, कांगड़ा, और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने का भी येलो अलर्ट जारी जारी है. प्रदेश के मैदानी इलाकों में 12 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में 14 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है. प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम पारा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में राज्य भर में इसमें धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.
प्रदेश में कैसा रहा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री रहा. सुंदरनगर में माइनस -0.6, भुंतर में माइनस -1.3, कल्पा में -3.6, धर्मशाला में 3.5, ऊना में 6.0, नाहन में 4.8, पालमपुर में 0.0, सोलन में -1.8, मनाली में -1.4, कांगड़ा में 0.6, मंडी में 1.0, बिलासपुर में 2.5, हमीरपुर में 1.4, जुब्बड़हट्टी में 4.0, कुफरी में -0.8, कुकुमसेरी में -11.2, नारकंडा में -1.6, रिकांगपिओ में -1.3, सेऊबाग में -1.5, बरठीं में 3.1, कसौली में 3.8, पांवटा साहिब 7.0, सराहन में 4.3, देहरा गोपीपुर में 6.0, ताबो में -8.9, नेरी में 3.5, और बजौरा में -0.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.