आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज़ थोड़ा बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 23 फरवरी को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. हालांकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. ऐसे में इस सप्ताह कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. जिसके बाद अगले 2 से 3 दिनो में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया गया है.
कितना रहा प्रदेश में न्यूनतम पारा
राजधानी शिमला में शनिवार को न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 8.0 डिग्री, भुंतर में 7.0 डिग्री, कल्पा में 2.4 डिग्री, धर्मशाला में 9.9 डिग्री, ऊना में 9.0 डिग्री, नाहन में 10.3 डिग्री, पालमपुर में 9.0 डिग्री , सोलन में 6.4 डिग्री, मनाली में 3.7 डिग्री, कांगड़ा में 10.3 डिग्री, मंडी में 8.7 डिग्री, बिलासपुर में 10.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 10.3 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -2.9 डिग्री, सेऊबाग में 6.5 डिग्री, बरठीं में 8.2 डिग्री, पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री, सराहन में 6.2 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 12.0 डिग्री, ताबो में माइनस -4.4 डिग्री और नेरी में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रदेश के शहरों में कितना रिकार्ड रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो राजधानी शिमला में अधिकतम पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सुंदरनगर में 25.2 डिग्री, भुंतर में 25.5 डिग्री, कल्पा में 16.6 डिग्री, धर्मशाला में 23.1 डिग्री, ऊना में 28.6 डिग्री, नाहन में 22.3 डिग्री, केलांग में 5.9 डिग्री, सोलन में 23.0 डिग्री, मनाली में 18.8 डिग्री, कांगड़ा में 25.8 डिग्री, मंडी में 25.6 डिग्री, चंबा में 23.7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 20.8 डिग्री, बरठीं में 25.3 डिग्री, ताबो में माइनस 9.5 डिग्री और नेरी में 27.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.