बहराइच। संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्रावस्ती जिले के ग्राम मनिहार तारा निवासी नानमुन (32) आठ वर्षों से रिसिया क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ले में ननकऊ के घर रहकर वाहन चलाने और खेती-किसानी का काम करता था।
नानमुन के बड़े भाई जुगुल किशोर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम फोन पर सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे पेड़ से नानमुन का शव लटका हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे। रिसिया थाने की पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.