Bihar Man Kullu Murder: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर बिहार के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए बंजार घाटी पहुंचा था, जिसकी पति को जानकारी मिल गई और उसने साथियों के साथ युवक को बेहरमी से पीटा. फिर अस्पताल में युवक की मौत हो गई. पुलिस ने पति समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, कुल्लू के उपमंडल बंजार में बिहार के युवक के साथ बुधवार को प्रेमिका के पति समेत अन्य लोगों ने बेरहमी से मारपीट की. फिर 8 जनवरी की अल सुबह युवक की अस्पताल में मौत हो गई. उधर, घटना के बाद प्रेमिका भी सदमे में है और उसका भी ढालपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, बिहार का रहने वाला 21 साल का दीपक झा बीते दिनों चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर बंजार के गाड़ागुसैणी पहुंचा. यहां पर युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. हालांकि, प्रेमिका के पति को इसकी भनक लग गई और उसने अन्य ग्रामीणों के साथ युवक को घेर लिया और मारपीट की. टैक्सी युवक दीपक को आरोपी गाड़ागुसैणी की ओर ले गए और वहां पर भी उसके साथ खूब मारपीट की. पिटाई करने के बाद आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया था लेकिन जब युवक जीभी पहुंचा तो वहां से फिर दोबारा बाइक में आए दो युवकों ने उसे गाड़ागुसैणी ले जाकर मारपीट की.
महिला भी सदमे में और अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद टैक्सी चालक ने इस बारे में एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया औऱ घायल युवक को पहले इलाज के लिए बंजार अस्पताल भर्ती किया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका विवाहित है और उसके दो बच्चे भी है. मारा गया युवक दीपक दीपक झा बिहार के मुंगैर जिले के कपरीध और मदोदिहीन का रहने वाला था. मौजूदा समय में दीपक दिल्ली में रहता था. एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने मौके का दौरा किया और बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजनों के आने पर युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
टैक्सी चालक ने दी शिकायत
टैक्सी चालक लवली (22) ने बताया कि युवक दीपक ने चंडीगढ़ से जिभी जाने के लिए उसकी टैक्सी बुक की थी. सात जनवरी को वह गाड़ागुशैणी से वापसी के दौरान वाहू नामक स्थान पर पहुंचे तो 12–15 अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोककर दीपक से मारपीट की. उन्होंने इस बारे में 112 हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल की थी, घटना के बाद जब यह दोनों टैक्सी में जीभी पहुंचे तो दो व्यक्ति बाइक लेकर आए तथा इन्हें दोबारा से वापिस गाड़ागुशैणी लेकर गए. वहां पर मौजूद लोगों ने ने दोबारा दीपक के साथ मारपीट की थी. युवक को बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन फिर कुल्लू रैफर किया, जहां पर 8 जनवरी की आधी रात को युवक की मौत हो गई और पुलिस ने अब इसमें मर्डर की धारा-103 BNS जोड़ी है. उधऱ, पुलिस अधीक्षक कुल्लू भी मौके का गए थे और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सुबूत जुटाए हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.