Kota Building Collapsed : कोटा के ओपेरा हॉस्पिटल के पास बिल्डिंग गिरने से शहर में हड़कंप मच गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है. हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 12 स्टूडेंट्स के मलबे में दबे होने की सूचना है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.