Kota News: मलबे में दबे एक शख्स ने फोन करके किसी परिचित को दी थी हादसे की जानकारी
इस हादसे को लेकर लोगों ने जानकारी दी है कि मलबे में दबे किसी व्यक्ति ने फोन करके बाहर किसी को बताया था।
Kota News: राजीव दत्ता ने मृतक को बताया छात्र
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का कहना है कि हादसे में एक छात्र की मौत हुई है।
कोटा बिल्डिंग हादसा: 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 घायल अस्पताल में भर्ती
कोटा के तलवंडी इलाके में हुई बिल्डिंग गिरने की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में घायल पांच लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि मृतक युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार और CPR प्रदान किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
कोटा इंद्रविहार हादसा: ओम बिरला ने जताया दुख, तेज राहत-बचाव के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के इंद्रविहार क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं। ओम बिरला ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों को और गति दी जाए, ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को धैर्य और संबल मिले, यही उनकी कामना है।
Kota News: अभिजीत की हुई मौत
एक की मौत की आई जानकारी, अभिजीत बताया जा रहा है नाम
Kota Building Collapses: अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई-शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा-सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचा हूं। मैंने स्थिति का जायजा लिया है। अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव टीमें पूरी राहत के साथ जुटी हुई हैं।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी
प्रत्यक्षदर्शी कमलेश मेहता ने बताया कि हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। हमें अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। दोपहर में बिल्डिंग के पास वाली बिल्डिंग में जेसीबी चली थी, हो सकता है उसी वजह से ये हादसा हो गया हो।
Kota News: अब तक 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया
पिछले डेढ़ घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 7 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
Kota News: सुरक्षा कारणों से इलाके की बिजली काटी गई
घटनास्थल के आस-पास मची अफरा-तफरी।
– फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते इलाके की बिजली काट दी गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई है। सुरक्षा कारणों से इलाके की बिजली भी काट दी गई है।
#WATCH | Rajasthan: A building collapsed in Kota, people feared trapped. More details awaited.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/R8IAEjViRj
— ANI (@ANI) February 7, 2026
Kota News: मंत्री मदन दिलावर पहुंचे मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मौके पर पहुंचे मौके हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.