सभी डायवर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि यातायात सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. आम नागरिकों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था से संबंधित मानचित्र भी जारी किया गया है.
भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
मतगणना के दिन शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी वाहनों और बसों के आवागमन में बदलाव किया गया है. बिहार राज्य से कोडरमा में प्रवेश करने वाले भारी वाहन एवं बसें बागीटांड से लोकाई की ओर जाने वाले मार्ग से होते हुए संत क्लेयर्स स्कूल मोड़ रूट का उपयोग करेंगी. तिलैया से बिहार की ओर जाने वाले भारी वाहन और बसें हनुमान मंदिर, कोडरमा से संत क्लेयर्स स्कूल मोड़ होते हुए बागीटांड मार्ग से गुजरेंगी. वहीं डोमचांच से बिहार की ओर जाने वाले वाहन भी संत क्लेयर्स स्कूल मोड़ से बागीटांड मार्ग का इस्तेमाल करेंगे.
अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित
कोडरमा पुलिस ने बताया कि सभी डायवर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि यातायात सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. आम नागरिकों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था से संबंधित मानचित्र भी जारी किया गया है. मतगणना केंद्र के आसपास अनियंत्रित पार्किंग रोकने के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंटों के लिए पृथक पार्किंग की व्यवस्था की गई है. पुलिस ने अपील की है कि नागरिक केवल निर्धारित सार्वजनिक पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें. अवैध रूप से खड़े वाहनों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध आवागमन की सुविधा दी जाएगी. अस्पताल आने-जाने वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही विद्यालय बसों और परीक्षा से जुड़े वाहनों को भी विशेष अनुमति प्रदान की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना का संकल्प
कोडरमा जिला पुलिस ने शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की है. संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जारी निर्देशों का अनुपालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.