भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में ग्रामीणों ने शराब के गोदाम में आग लगा दी। घटना में गोदाम में रखी 15 लाख की शराब जल गई। गोदाम में बैठे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम में आग लगाने के बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने शटर और जालियां तोड़ने की कोशिश की गोदाम के कर्मचारी बनवारी ने बताया कि शराब का गोदाम बिनउआ और जरेला गांव के पास है। इस गोदाम की दुकान बिनउआ गांव में है। आज दोपहर करीब 3 बजे जरेला गांव की तरह करीब 50 महिलाएं और व्यक्ति हाथों में लाठी डंडे लेकर गोदाम की तरफ आये। आते ही उन्होंने गोदाम की शटर और जालियों को तोड़ने की कोशिश कि, गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाया। कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान वह नहीं माने इतने में कुछ लोगों ने गोदाम के ऊपर रखे छप्पर में आग लगा दी। कुछ देर बाद आग गोदाम के अंदर पहुंच गई। कर्मचरियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगाने के बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। गोदाम के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 15 लाख की शराब जली कर्मचारी बनवारी ने बताया कि यह गोदाम सतीश कुमार जैसवाल के नाम से है। जरेला गांव के ग्रामीणों ने कभी भी गोदाम को लेकर विरोध नहीं किया था। आज अचानक उन्होंने गोदाम में आग लगा दी। आग में गोदाम में रखी करीब 15 लाख की शराब जल गई। पुलिस पहुंची मौके पर रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि शराब के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम को भेजा गया है। शिकायत आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.