Kodarma News: कोडरमा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मातृ छाया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 25 जनवरी को 7 किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, भाईचारा और सौहार्द बढ़ाना है. प्रथम पुरस्कार ₹7500 सहित कई नकद इनाम रखे गए हैं. महिला-पुरुष सभी बिना आयु सीमा भाग ले सकेंगे. दौड़ जेजे कॉलेज से सुभाष चौक तक होगी.
आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा, विजेताओं को मिलेगी नकद राशि
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए ट्रस्ट की ओर से आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹7500 की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹5000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹2500 की राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा चौथे से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को ₹1000-₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हो सके.
युवाओं में आपसी प्रेम और खेल भावना विकसित करना उद्देश्य
इस संबंध में जानकारी देते हुए मातृ छाया चैरिटेबल ट्रस्ट के रवि पासवान ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है. ऐसे आयोजन युवाओं को नशा और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखने में भी सहायक होते हैं.
25 जनवरी को सुबह 8 बजे होगी दौड़, तय किया गया रूट
रवि पासवान ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे किया जाएगा. प्रतियोगिता की शुरुआत जेजे कॉलेज के मैदान से होगी, जो नेशनल हाईवे होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचकर संपन्न होगी. निर्धारित रूट पर प्रतिभागी दौड़ लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
प्रतिभागियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, हाईवे रहेगा वन-वे
दौड़ प्रतियोगिता को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है. रवि पासवान ने बताया कि आयोजन के समय नेशनल हाईवे को वन-वे किया गया है. ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न आए और प्रतिभागियों को पूरी सुरक्षा मिल सके.
महिला और पुरुष दोनों लेंगे हिस्सा, आयु सीमा नहीं
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष प्रतिभागी भाग लेंगे. खास बात यह है कि इस दौड़ प्रतियोगिता के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है. कोई भी महिला या पुरुष प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेकर विजेता बनने के लिए दौड़ लगा सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.