कोडरमा में पहली बार बॉलीवुड थीम पर न्यू ईयर कार्निवल वेलकमिंग 2026 का आयोजन 27 दिसंबर को होटल रामेश्वरम में होगा. राधे-राधे इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी डीजे, अवॉर्ड्स, फायर शो, फूड स्टॉल और कड़ी सुरक्षा के बीच पारिवारिक माहौल में नए साल का जश्न मनाया जाएगा. आइए जानते हैं क्या तैयारी है.
इस भव्य आयोजन का जिम्मा कोडरमा के राधे-राधे इवेंट्स ने उठाया है. आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई कि यह खास कार्यक्रम 27 दिसंबर शनिवार को होटल रामेश्वरम के लॉन में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम को पूरी तरह से बॉलीवुड थीम पर तैयार किया गया है, ताकि लोग नए साल का स्वागत फिल्मी अंदाज में कर सकें. आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर सेलिब्रिटी बॉलीवुड डीजे तान्या और डीजे वीजे अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे और मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे. इसके साथ ही कार्यक्रम में सोशल मीडिया के फेमस कंटेंट क्रिएटर्स भी शिरकत करेंगे, जिससे युवाओं के लिए यह इवेंट और भी खास बन जाएगा.
मिलेगा पारिवारिक माहौल, नशे पर रहेगी नो एंट्री
कार्यक्रम की खास बातों की चर्चा करते हुए आयोजकों ने बताया कि कार्निवल में बेस्ट बॉलीवुड ड्रेस अवार्ड, बेस्ट बॉलीवुड स्टाइल कपल अवार्ड, आकर्षक फायरक्रैकर शो, बोनफायर, स्काईलाइट अरेंजमेंट, शानदार फोटो बूथ, और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट फूड स्टॉल लगाए जाएंगे. इन सभी व्यवस्थाओं को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि हर उम्र के लोग कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठा सकें. आयोजक गर्वित सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को पूरी तरह से पारिवारिक माहौल देने पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसी उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर शराब पीकर आने वाले लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही आयोजन स्थल पर तंबाकू उत्पादों के सेवन और धूम्रपान पर भी सख्त रोक लगाई गई है. उन्होंने कहा कि सभी मेहमानों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने के लिए पर्याप्त संख्या में सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती की जाएगी.
नए साल के जश्न के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर
कार्यक्रम का समय शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है. ताकि लोग परिवार और दोस्तों के साथ सुरक्षित समय सीमा में नए साल का जश्न मना सकें. आयोजकों का कहना है कि पहले इस तरह के बड़े और थीम आधारित आयोजन जिले में नहीं होते थे. जिस कारण लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर के शहरों का रुख करते थे. लेकिन अब कोडरमा में ही लोगों को बॉलीवुड स्टाइल में नया साल सेलिब्रेट करने का शानदार अवसर मिल रहा है. प्रवेश शुल्क की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिंगल एंट्री 299, डबल एंट्री 499 जबकि चार लोगों के ग्रुप के लिए 999 का शुल्क निर्धारित किया गया है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.