जमुई के पुरानी बाजार में शुक्रवार को एक वृद्ध तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। ठंड से बचने के लिए छत पर धूप सेंक रहे वृद्ध को अचानक चक्कर आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुरानी बाजार निवासी लखन प्रसाद केसरी अपने घर की तीसरी मंजिल पर धूप में बैठे थे। अचानक चक्कर आने से उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे सड़क की ओर गिरे।
घटना वाली जगह ।
ठंड से बचने के लिए गए थे छत पर धूप लेने
गनीमत रही कि गिरते समय वे बिजली के तार पर अटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि वे सीधे सड़क पर गिरते तो उनकी जान जा सकती थी।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल वृद्ध को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए परिजनों को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल लखन प्रसाद केसरी ने बताया कि वे ठंड से बचने के लिए छत पर धूप सेंक रहे थे, तभी अचानक चक्कर आने से वे नीचे गिर गए। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.