Agriculture News:किसान गूंजेश ने कहा कि वह पपीता की खेती साल में तीन बार करते है. एक फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होती है. कुछ लोग सितंबर में लगाते है. कुछ लोग जुलाई में लगाते है. इसमें ये ध्यान रखने योग्य बात है कि जुलाई में बाढ़ ग्रस्त इलाके में इसकी खेती सम्भव नहीं है
आइये जानते है कब लगाएं पपीता
दरअसल पपीता की खेती मुनाफेदायक है. यह एक ऐसी फसल है जो कच्चा व पका हुआ दोनो बिकता है और दोनो का दाम अच्छा खासा मिल जाता है. जब इसकी खेती को लेकर किसान गूंजेश गुंजन से बात की गई. लोग इसको तीन टाइम साल में लगाते है एक फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होती है. कुछ लोग सितंबर में लगाते है. कुछ लोग जुलाई में लगाते है. इसमें ये ध्यान रखने योग्य बात है कि जुलाई में बाढ़ ग्रस्त इलाके में इसकी खेती सम्भव नहीं है. सितंबर में लगाने पर ग्रोथ काफी कम होता है इसलिए सबसे बेस्ट है फरवरी के लास्ट सप्ताह में इसे लगाएं. या मार्च में लगाएं ये सबसे ज्यादा ग्रोथ और फल देने वाला मौसम होता है. अगर बाढ़ ग्रस्त इलाका नहीं है तो आप जुलाई में भी लगा सकते है.
खेत ही बिकने वाला है यह फसल
आपको बता दें कि इस फसल को बेचने के लिए सोचने की आवश्यकता नहीं पड़ती है सिर्फ आप मंडी में एक बार बोले व्यापारी आपके खेत पर ही लेने आ जाता है इसका मुख्य वजह है कि इसकी डिमांड बाजार में काफी होता है. अभी की बात करें तो बाजार में इसकी कीमत 40 रुपया किलो के आसपास है. गर्मी के दिनों में इसकी कीमत और बढ़ जाती है. यानी मार्च में लगाने के बाद आप मई से फलन लेने लगते हैं इसमें दाम और अधिक मिलता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.