झज्जर जिले के बहादुरगढ़ का नागरिक अस्पताल।
झज्जर जिले के गांव कानौंदा के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया
ऑटो ड्राइवर अनिल ने बताया कि वह अपना ऑटो लेकर सोनीपत के गांव तिहाड़ा गया था। ऑटो में बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र के हरी नगर और नेताजी नगर निवासी लोग सवार थे, जो तिहाड़ा गांव में शोक जताने गए थे। लौटते समय शाम के करीब गांव कानौंदा के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही आल्टो कार ने सीधे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में घायल ने पीजीआई में तोड़ा दम
हादसे में ऑटो सवार हरी नगर निवासी विद्या देवी, कोमल, ज्योति तथा नेताजी नगर निवासी राजेंद्र, उसकी पत्नी कौशल्या, बेटा दीपक, देवेंद्र और उसकी पत्नी वर्षा घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राजेंद्र को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कार ड्राइवर मौके से फरार
ऑटो ड्राइवर ने आरोप लगाया कि आल्टो कार ड्राइवर ड्राइविंग सीट पर अपने पास एक बच्चे को बैठाकर वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ितों ने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.